Parag Dairy will Open HighTech Dairy In Mathura

मथुरा में खुलने जा रहा है पराग डेयरी का अत्याधुनिक प्लांट, कैबिनेट मंत्री ने किया पराग डेयरी के प्लांट का भूमि पूजन

दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण कार्य का शुभारम्भ करते हुए |

मथुरा में पराग डेयरी पर दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भूमि पूजन किया और कार्य का शुभारम्भ किया । जिसकी लागत 171.06 करोड़ आयेगी | अगर छमता की बात करे तो इसमें लगभग 3 लाख लीटर दूध स्टोर किया जा सकेगा | नई व अत्याधुनिक पराग डेयरी में रोजाना एक लाख लीटर दूध से दुग्ध उत्पाद बनेंगे  | इससे पनीर, खोआ, घी, मक्खन, दही, छाछ, मोहन भोग, श्रीखंड, पेड़ा, माखनमिश्री प्रसाद, छैना खीर, लस्सी   व दही तैयार कर बेचा जाएगा।

भूमि पूजन के दौरान दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि नई व अत्याधुनिक डेयरी बन जाने से मथुरा, आगरा, अलीगढ़ के किसानों की आमदनी दो गुना जाएगी। किसानों को आमदनी दो गुना करने को दुग्ध उत्पादन बढ़ाना होगा और डेयरी बन जाने पर उनको दूध की उचित कीमत मिल सकेगी।

मथुरा की पराग डेयरी में इस पर 35 हजार लीटर दूध 175 गांवों से रोजाना आ रहा है। नई डेयरी बन जाने के बाद 750 गांवों में दुग्ध संग्रह केंद्र खोलकर इसे डेढ़ लाख लीटर से अधिक  किया जाएगा।

मथुरा की पराग डेयरी प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक डेयरी होगी। यह प्रदूषण रहित व सीएनजी से संचालित ब्यॉलर से चलेगी। पूरे उत्पाद बनाने व उनको ठंडा सुरक्षित रखने को अत्याधुनिक व उच्च तकनीक वाले उपकरण लगाए जाएंगे।

अत्याधुनिक पराग डेयरी से बने प्रोडक्ट को बेचने के लिए 10 चिलर प्लांट वाले ट्रकों में मोबाइल मिल्क पार्लर संचालित किए जाएंगे। 1.61 करोड़ की लागत से बनने वाले यह पार्लर जगह -जगह ठंडा दूध व अन्य दुग्ध उत्पाद बेचेंगे। साथ ही डेयरी के निकट एक बड़ा मिल्क पार्लर खोला जाएगा। इसमें दूध से बने सभी उत्पाद बेचे जाएंगे। 

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.