
पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये किया जाता है | आजकल बाज़ार में बिकने वाले पनीर में अधिकांश पनीर मिलावटी पाया गया है | मिलावटखोर ज्यादा आमदनी अर्जित करने के लिए पनीर मैं अरारोट भी मिला देते है | कई जगह धरपकड़ के बाद ये भी पता चला की पनीर में कुछ हानिकारक केमिकल जैसे H2O2 -हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी मिलाते है ताकि पनीर का रंग पीला न पड़े और उसकी सेल्फ लाइफ भी बनी रहे | जोकि फायदे को नुकसान में बदलने के लिए काफी है |
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका – 2 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
Chhena बनाने की विधि – How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें | सबसे पहले दूध को तबतक गरम करे जबतक उबाल न आ जाये दूध को गर्म करते समय इसको चलाते रहिये | उबाल आ जाय तो गैस को बंद कर दीजिये अब इसमें नींबू का रस या सिरका डालते हुए दूध को चमचे से चलाते रहिये | दूध में आपको पानी अलग और पनीर अलग दिखाई देने लगेगा |

दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.


कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है. |

हेना कितना आसान ………):
