
सर्दी का मौसम आते ही जिले में मिलावटी दूध का डेयरियों पर कारोबार बढ़ जाता है। जहां दूधिया और डेयरी संचालक जमकर कमाई करते हैं, वहीं इससे लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान होता है। लोगों की ओर से कई बार इस संबंध में मांग उठाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।नहारिका गांव के शौकीन एडवोकेट, चितोड़ा के मोहम्मद फारुख, साकरस के शमीम अहमद, बघोला के मोहम्मद आरिफ आदि ने बताया कि जिले में हर तीसरे गांव में दूध की डेयरी खुली हुई है। सर्दी का मौसम आते ही डेयरी व ग्रामीण दूधियों को चांदी हो जाती हैं। नकली दूध का कारोबार एकाएक बढ़ जाता है। मिलावटी दूध की सारी खपत किसी न किसी रूप में शहरों में होती है। शहर के लोग जहरीला दूध खरीद रहे हैं।
//As the winter season approaches, the business of adulterated milk dairies in the district increases. While milk and dairy operators earn a lot of money, there is a huge loss to people’s health. No action is being taken by the Health Department even after raising the demand in this regard many times by the people. The fond advocate of Naharika village, Mohammad Farooq of Chitora, Shamim Ahmed of Sakaras, Mohammad Arif of Baghola, etc. That milk dairy is opened in every third village in the district. Dairy and rural milkers turn silver as winter comes. The trade of spurious milk increases abruptly. The entire consumption of adulterated milk is in one form or the other. People of the city are buying poisonous milk.
कैसे होती है दूध में मिलावट //How is adulteration of milk
एक लीटर दूध में पहले कपड़े धोने की ईजी बड़े बर्तन में मिलाई जाती है। उसके बाद एक लीटर रिफाइंड मिलाया जाता है। लगभग आधे घंटे तीनों को मिलाकर 10 लीटर पानी मिला कर 12 किलो दूध तैयार किया जाता है। इसके बाद इसमें यूरिया खाद, गीली ग्लूकोस या फिर पनीर का गंदा पानी मिलाया जाता है। दूधिया 10 लीटर से 100-100 लीटर तक दूध बनाकर डेयरियों पर बेच रहे हैं।
// In one liter of milk, the first easy laundry is added to a large vessel. Then one liter of refined is added. Approximately half an hour by mixing all three, 12 liters of milk is prepared by mixing 10 liters of water. After this, urea manure, wet glucose or dirty water of cottage cheese is added. Milkmen are making milk from 10 liters to 100-100 liters and selling it at dairies.
मिलावटी दूध का नुकसान // Adulterated milk loss
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे दूध के प्रयोग से कैंसर, दमा, लकवा, हार्ट अटैक, एनीमिया जैसी जानलेवा बीमारी होती है।
// According to the Health Department, the use of such milk causes fatal diseases like cancer, asthma, paralysis, heart attack, anemia.
